फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Memorandum sent to DM to stop rumors of leprosy hospital, leprosy hospital will not be closed in Almora

अल्मोड़ा में बंद नहीं होगा कुष्ठ अस्पताल, कुष्ठ अस्पताल बंद होने की अफवाह रोकने के लिए डीएम को भेजा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to DM to stop rumors of leprosy hospital, leprosy hospital will not be closed in Almora
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। द मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया ने अल्मोड़ा के कुष्ठ अस्पताल (लेप्रोसी मिशन) को बंद करने की बात को पूरी तरह नकार दिया है। हालांकि लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट से अनुबंध समाप्त होने के बाद खुद संस्थान संचालन करेगी या अनुबंध बढ़ाया जाएगा, इस पर असमंजस की स्थिति है। फिलहाल कुष्ठ अस्पताल का संचालन जारी रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया रीजनल कांफ्रेंस मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के डिस्ट्रिक्ट सुपरिटेंडेंट रेव्ह राजीव मैसी, अधिशासी सचिव रेव्ह सुनील मसीह और परमेंद्र मैसी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपा। बताया कि कुष्ठ रोगियों को लगातार बेहतर उपचार मिलेगा। कहा कि 1989 में मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया और लेप्रोसी मिशन ट्रस्ट के मध्य 30 सालों के लिए अनुबंध किया गया था।
विज्ञापन

कहा कि अनुबंध समाप्त होने के बाद से ही कुष्ठ अस्पताल बंद होने की अफवाह फैलाई जा रही है, जो निराधार है। कहा कि ज्ञात हुआ कि अस्पताल में रोगियों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता। संस्थान कुष्ठ अस्पताल में रोगियों के उपचार की स्थिति की पुष्टि करना चाहती है। वहीं अनुबंध समाप्त होने के बाद अब इस बात पर भी चर्चा करेगी की इसका संचालन अब लेप्रोसी मिशन करेगी या संस्थान खुद करेगी। संचालन कोई भी करे, लेकिन अस्पताल बंद नहीं होगा। वह संस्थान खुद भी चाहती है कि इन अफवाहों पर पूरी तरह विमान लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed