फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meladungri Gets five water sources

ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में बने पांच नौलों बने आकर्षण का केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Meladungri Gets five water sources
गरुड़ के मेलाडुंगरी गांव में बना नौला। संवाद - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी ग्राम पंचायत ने गांव के प्राचीन नौलों का जीर्णोद्धार कर जल संरक्षण की दिशा में पहल की है। अब गांव का हर परिवार पीने का पानी नौलों से लाकर पीता है।
विज्ञापन

मेलाडुंगरी की ग्राम प्रधान कौशल्या देवी और पूर्व प्रधान बलवंत सिंह भंडारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के विभिन्न तोकों के नौले देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो गए थे। ग्राम पंचायत की खुली बैठक में नौलों का कुछ माह पूर्व नये सिरे से निर्माण करने की मांग उठी। ग्राम पंचायत ने मनरेगा मद से पांच नौलों का जीर्णोद्धार किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि एक नौले की मरम्मत में एक लाख रुपये व्यय हुआ है। नौलों के बनने के बाद गांव का हर परिवार रोज पीने के लिए नौलों का पानी लाते है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में गरुड़ ग्राम समूह पंपिंग योजना से पानी आपूर्ति होती है। गरुड़ ग्राम समूह पेयजल योजना से जब कभी पेयजल की आपूर्ति नहीं होती है तब ग्रामीण नौलों के पानी पर निर्भर हो जाते है। वहीं डीडीओ संगीता ने बताया कि गरुड़ के मेलाडुंगरी की तरह अन्य ग्राम पंचायतों से अपने गांवों में प्राचीन नौलों की मरम्मत की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed