फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting Of UKD in Garur

उक्रांद के प्रांतीय चिंतन शिविर में हिमाचल जैसा भू कानून उत्तराखंड में लागू करने सहित कई प्रस्ताव पारित हुवे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Meeting Of UKD in Garur
बैजनाथ में उक्रांद के चिंतन शिविर में दूसरे दिन अपनी बात रखते पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी। सं? - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का दो दिनी चिंतन शिविर रविवार को गरुड़ में संपन्न हो गया। शिविर में पार्टी ने हिमाचल की तर्ज पर भू-कानून लागू कराने, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का गरुड़ देवनाई चौखुटिया तक विस्तार, राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने समेत कई प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन

बैजनाथ में एक होटल में संपन्न हुए दो दिनी चिंतन शिविर में राज्य की ज्वलंत समस्याओं पर मंथन हुआ। चिंतन शिविर में सर्वसम्मति से प्रस्तावित टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का गरुड़ देवनाई होते चौखुटिया तक विस्तार निर्माण करने, राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू करने आदि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

चिंतन शिविर में जल, जंगल, जमीन और बेरोजगारी पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने राज्य गठन से अब तक हुई नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक उम्मीद के अनुसार विकास नहीं हुआ। सरकार सालों से राज्य आंदोलनकारियों का अपमान करते आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने अंकिता हत्याकांड, यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला, विधानसभा में हुई फर्जी नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और द्वाराहाट के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बनने के बाद भाजपा और कांग्रेस लगातार राज्य का दोहन करते आ रही हैं। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी से पलायन दर में हर साल वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के किसान परेशान हैं।

शिविर में एडवोकेट डीके जोशी, अनिरुद्ध काला, नंदाबल्लभ भट्ट, भुवन कांडपाल, राजेंद्र थायत, पूरन रावत, गोपाल वनवासी, विनोद पांडे, मोहन सिंह बिष्ट, महेश पांडे, हरीश पांडे, प्रमोद मेहता, पंकज जोशी, विपिन बिष्ट, लक्ष्मण राम, पूरन रावत आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed