फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting of Congress in Almora

भाजपा सरकार की कुनीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Meeting of Congress in Almora
अल्मोड़ा के ढूंगाधारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक मनोज तिवारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस की ढूंगाधारा में हुई बैठक में बूथ कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष गीता मेहरा के नेतृत्व में तीन दर्जन महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की कथित कुनीतियों से परेशान जनता कांग्रेस से जुड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं, लेकिन सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहां नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भैरव दत्त पांडे, जेएस तिलारा, नमन तिवारी, मो. नयास, देवकीनंदन जोशी, प्रयागदत्त जोशी, किशन पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed