{"_id":"6495e11bf8bf3962ef0ea9d8","slug":"meeting-for-obc-reservation-almora-news-c-8-1-174286-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण के लिए होगा सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निकाय चुनाव में ओबीसी के आरक्षण के लिए होगा सर्वे
Fri, 23 Jun 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मंचासीन अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा और अन्य। स
अल्मोड़ा। नगर पालिका, नगर पंचायत और विकासखंड स्तर पर अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के सर्वे के लिए विकास भवन सभागार में ओबीसी आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। बैठक में सभी सभासदों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव अध्यक्ष के सामने रखे।
अध्यक्ष बीएस वर्मा ने सभी सुझावों को शासन के सम्मुख रखते हुए उनका निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निकायों में होने वाले चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तय करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। आयोग जिला स्तर पर इसमें आ रही समस्याओं का निराकरण कर रहा है। कहा कि कोई भी ओबीसी मतदाता इस सर्वेक्षण में वंचित नहीं रहेगा। एकल समर्पित आयोग के सदस्य सचिव और अपर सचिव पंचायती राज ओमकार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर इस आयोग का गठन किया गया है। आयोग के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम सभी जिलों में किए जा रहे हैं। बताया कि अल्मोड़ा में सर्वेक्षण कार्य बेहतर हुआ है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डीडीओ संतोष पंत, नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी समेत सभासद, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।