फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meenakshi Tiwari and Abhishek Chandra singles champions

Almora News: मीनाक्षी तिवारी और अभिषेक चंद्र एकल चैंपियन

Wed, 22 Nov 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Tiwari and Abhishek Chandra singles champions
द्वाराहाट (अल्मोड़ा। पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें नीरज, रोहित, मीनाक्षी, साक्षी ने सबसे तेज दौड़ लगाकर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में मीनाक्षी तिवारी और अभिषेक चंद्र एकल चैंपियन रहे जबकि महिला वर्ग की संयुक्त चैंपियनशिप पॉलीटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा और पुरुष वर्ग की द्वाराहाट के नाम रही।
विज्ञापन


बुधवार को पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियेश बोरा ने दूसरा, नीरज बड़सेलिया ने तीसरा, 200 मी. दौड़ में दिपेश कार्की ने दूसरा, राहुल गड़कोटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 100 मी. दौड़ में मीनाक्षी तिवारी दूसरे, साक्षी तीसरे, 200 मी. दौड़ में साक्षी गोस्वामी दूसरे, दीपा मेहरा तीसरे स्थान पर रहीं। एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट ने पहला और अल्मोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा पहले और द्वाराहाट दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि नारायण सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन गोविन्द कंबोज, मिनी ओझा, आकाश शर्मा ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि उप निदेशक प्राविधिक शिक्षा नाथी राम, प्रधानाचार्य रेखा अस्वाल, प्रभारी प्रधानाचार्य कादंबरी वर्मा, क्रीड़ा अधिकारी योगेश कुमार, राजेन्द्र सिंह जंगवाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed