फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medicine shops will remain closed on 20th in protest against online medicine business.

Almora News: ऑनलाइन दवा कारोबार के विरोध में 20 को दवा की दुकानें रहेंगी बंद

Sun, 17 May 2026 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 17 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Medicine shops will remain closed on 20th in protest against online medicine business.
अल्मोड़ा। ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में 20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के आह्वान पर अल्मोड़ा में भी दवा की दुकानें बंद रहेंगी। नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा और स्थानीय छोटे दवा व्यवसायियों के हितों को बचाने के लिए उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


महासंघ के अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि महासंघ ने अपने राष्ट्रीय संगठन आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्टस एंड ड्रगिस्टस ने 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इन दिन अल्मोड़ा में भी दवा की दुकानें बंद रहेंगी। संगठन का आरोप है कि ई फार्मेसी प्लेटफार्म नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं। बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री से एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है। एआई आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है जो सीधे तौर पर जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। आरोप लगाया कि बड़े कॉरपोरेट संस्थान डीप डिस्काउंट के जरिए बाजार का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। मनकोटी ने दवा व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed