फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Medical Collage in Almora

कोरोना ने मेडिकल कालेज को भी एक साल पीछे धकेला, अब अगले साल शुरू होंगी कक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Medical Collage in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के भवनों का कार्य लंबे समय तक बंद रहने और जरूरी तैयारी न हो पाने के कारण अब इस साल यहां एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। भवनों का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है और साथ ही फैकल्टी में डॉक्टरों की भी कमी है। फर्नीचर की खरीद सहित कई अन्य काम भी अधूरे हैं। कोरोना के कारण फिलहाल एमसीआई के निरीक्षण दल के तुरंत आने की भी उम्मीद नहीं है, जबकि एमसीआई की अनुमति के बिना कॉलेज में कक्षाएं शुरू नहीं की जा सकतीं।
विज्ञापन

जीएमसी के भवनों का काम अंतिम चरण में है। वहां प्राचार्य की तैनाती के साथ ही फैकल्टी के लिए कई डॉक्टरों की भी नियुक्ति की जा चुकी है। सरकार पिछले साल ही कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करना चाहती थी लेकिन कुछ काम अधूरे रहने और फैकल्टी में डॉक्टरों की कमी आदि के कारण एमसीआई से हरी झंडी नहीं मिल सकी। पिछले साल अनुमति न मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इस साल यानि 2020 में इस कॉलेज में कक्षाएं हर हाल में शुरू करने की बात कही थी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्माण एजेंसी को अप्रैल तक भवनों का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कोरोना के चलते करीब 20 मार्च से काम लगभग बंद है। इन दिनों भी वहां कुछ गिने चुने मजदूर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले निरीक्षण को पहुंचे निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. युगल किशोर पंत ने भी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए काम में गति लाने को कहा है। वर्तमान हालात को देखते हुए फिलहाल तीन-चार माह से पहले भवनों के अंतिम चरण का काम पूरा होना संभव नहीं लग रहा है। भवनों का काम पूरा होने पर उनमें फर्नीचर आदि लगाया जाना है। फैकल्टी में डॉक्टरों की तैनाती में भी अभी वक्त लगना तय है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोरोना के कारण इन दिनों एमसीआई नए मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण नहीं कर रही है। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि उन्होंने एमसीआई के निरीक्षण के लिए कुछ माह पहले ही शुल्क जमा कराया है लेकिन फिलहाल निरीक्षण के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना के कारण कई तैयारियां अधूरी हैं, जिससे इस साल कक्षाएं शुरू होने की संभावना काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed