{"_id":"5a40ea094f1c1bce408bf248","slug":"mass-prayer-in-the-mathodist-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर बडन मेथोडिस्ट चर्च में हुई सामूहिक प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर बडन मेथोडिस्ट चर्च में हुई सामूहिक प्रार्थना
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एक चर्च में सामूहिक गीत प्रस्तुत करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गिरजाघरों में विशेष सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। नगर में स्थित बडन मेथोडिस्ट चर्च में जिला चर्च अधीक्षक रोबिन्सन दास ने प्रभु ईसा मसीह के संदेश सुनाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने संसार को बचाने के लिए जन्म लिया। प्रभु यीशु ने लोगों को प्रेम, शांति और खुशी का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से प्रभु यीशु के आदर्शों को अपना कर सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इससे पूर्व रोबिन्सन दास ने प्रार्थना सभा कराई।
विज्ञापन
इस मौके पर सामूहिक गीत के जरिए प्रभु यीशु को याद किया गया। क्रिसमस पर बडन मेथोडिस्ट चर्च को रंगबिरंगी विद्युत मालाओं से सजाया गया था। सुबह से ही लोगों की चर्च में आवाजाही शुरू हो गई थी। विभिन्न समुदायों के लोग काफी संख्या में चर्च पहुंचे थे। गिरजाघर में बनाई गई प्रभु यीशु की झांकी ने लोगों को आकर्षित किया। चर्च में हुई प्रार्थना सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हेम तिवारी, मुकेश नेगी, गिरीश धवन, मनोज सनवाल समेत काफी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। इधर इसाई समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन