फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Masi's Sultia Somnath Fair begins

 मासी का सल्टिया सोमनाथ मेला शुरू 

Sun, 07 May 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Sun, 07 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
 Masi's Sultia Somnath Fair begins
मेले में नृत्य करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 मासी का सल्टिया सोमनाथ मेला शुरू हो गया है। देर शाम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय विधायक महेश नेगी और सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना ने मेले का उद्घाटन किया। इससे पहले सल्ट से विधायक सुरेंद्र जीना के नेतृत्व में ढोल-नगाडे़ लेकर मासी पहुंचे मेलार्थियों का सोमनाथ मेला कमेटी ने स्वागत किया। 

विज्ञापन


मेले का उद्घाटन करने के बाद दोनों विधायकों ने कहा कि मेले हमारी परंपरा और संस्कृति के वाहक हैं। मेले हमें आपसी मेल मिलाप और भाईचारे का संदेश देते हैं। इससे पहले मेला समिति के अध्यक्ष हीराबल्लभ मासीवाल और अन्य लोगों ने दोनों विधायकों के साथ ही सल्ट से भारी संख्या में पहुंचे मेलार्थियों का स्वागत किया। सोमनाथ मेला समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि गत वर्षों से सल्ट के लोगों द्वारा शुरू की गई मासी मेले में आने की नई परंपरा ने पुरानी यादें ताजा करने के साथ ही मेले का महत्व बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


 इसके लिए सल्ट के लोग विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं। स्वागत करने वालों में मासीवाल के अलावा प्रकाश उपाध्याय, तारादत्त शर्मा, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, भूपेंद्र राणा, गजेंद्र बिष्ट, सुभाष बिष्ट, जीवन लाल, प्रेमा देवतल्ला, शंकर सिंह रावत आदि शामिल थे।सल्ट से विधायक सुरेंद्र जीना के नेतृत्व में पहुंचे लोगों में जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत नंदन सिंह मनराल और किशोर रावत सहित सल्ट के पोखरी, मौलेखाल, पीपना, क्वैरला, सैंणमानुला, रणकुड़ा, कुड़ीधार, डबरा, सनणैं आदि गावों के लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed