फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Market closed at 2.00 O'lcock

सुबह बाजारों में रही भीड़ दोपहर दो बजे बाद पसरा सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Market closed at 2.00 O'lcock
दो बजते ही बाजार में दुकानों के शटर गिर गए। सब्जी, मेडिकल और अन्य जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहीं। दोपहर दो बजे बाद बाजारों में सन्नाटा रहा। लोगों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन

शनिवार को नगर में जरूरी चीजों को छोड़कर अन्य चीजों की दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुलीं। नगर के पल्टन, लाला बाजार, चौक बाजार, कारखाना, कचहरी, धरानौला समेत अन्य बाजारों में दोपहर दो बजे बाद व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद कर दी थीं। दो बजे बाद भी नगर में सब्जी और अन्य जरूरी चीजों की दुकानें खुली रहीं। दो बजे से पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे बाद बाजारों में सन्नाटा रहा। अधिकतर लोग सुबह ही खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं। बाजार में भीड़ वाले स्थानों पर कई बार सामाजिक दूरी का उल्लंघन हुआ। बागेश्वर में दोपहर बाद बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। सुबह से दो बजे तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। शाम को जरूरी सामान की दुकान खुलने के बावजूद बाजारों में सुनसानी देखी जा रही है। हालांकि बाजार बंदी के लिए अलग-अलग नियम बनाने को लेकर व्यापारियों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सुबह से बाजार में सामान खरीदने और जरूरी कार्य निपटाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बाजार बंद होने के समय के अनुसार लोगों ने अपनी दिनचर्या भी बदल ली है। अधिकतर लोग सुबह से दोपहर तक बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। शाम के समय बाजार में बहुत कम भीड़ देखने को मिल रही है। पुलिस प्रशासन भी लोगों से लगातार बाजार में जरूरी काम से आने की अपील कर रहा है। दोपहर दो बजते ही बाजार में जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर बाकी प्रतिष्ठान बंद हो जाते हैं। (संवाद)

दो नियम से खुश नहीं व्यापारी
बागेश्वर। बाजार बंद करने के लिए दो नियम बनाने से व्यापारी खुश नहीं है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष और हिम होटल के मालिक मनोज अरोड़ा कहते हैं कि अगर कर्फ्यू सात बजे शाम से लगाना है तो दोपहर को दो बजे बाजार बंद करने का कोई औचित्य नहीं है। लोग बाजार में घूम-फिर रहे हैं, ऐसे में कैसे कोरोना से जंग जीती जाएगी। कहा कि इस नियम से अधिकतर दुकानदारों को नुकसान हो रहा है। सभी दुकानें शाम सात बजे तक खोली जानी चाहिए।

बागेश्वर बाजार में दोपहर से पहले की चहल-पहल। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर बाजार में दोपहर से पहले की चहल-पहल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

अल्मोड़ा में शनिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।

अल्मोड़ा में शनिवार को दो बजे से पूर्व बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed