फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Market

शादी के सीजन में कपड़ा बाजार गरम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Market
अल्मोड़ा बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। साप्ताहिक बंदी के दिन रविवार को भी अल्मोड़ा की बाजार लोगों से गुलजार रही। शादी के सीजन (सहालग) के चलते काफी संख्या में लोग अल्मोड़ा बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे। साप्ताहिक बंदी के चलते यहां की दुकानें तो बंद थी, लेकिन फड़, ठेलों में सजे जैकेट, स्वैटर, टोपी, जूते समेत अन्य चीजों की लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

फड़ ठेलों से खरीदारी करने में उन लोगों को काफी राहत मिली जिनकी आय कम है। यहां जूते 200 से 450, जैकेट 200 से 300, बनियान 150 से 250 तक, मोजे 100 रुपए के तीन जोड़े और गर्म टोपियां 100 से 150 तक की बिकी। साप्ताहिक बंदी के दिन फड़ लगाने के लिए पहुंचे कारोबारियों से जब कारोबार के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि कोरोना के बाद उनकी रोजी-रोटी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। अभी शादी और ठंड का मौसम है तो काफी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से हमें भारी नुकसान हुआ है। अभी रविवार को ही हमें राहत मिली है और दिन हम फड़ नहीं लगा सकते हैं। आजकल शादी का सीजन चल रहा है। अगर रोज कहीं फड़ लगाने की जगह मिलती तो काफी राहत मिलती। आज काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने खरीदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सबीर, फड़ संचालक
साप्ताहिक बंदी के दिन आज राहत मिली है। गरीब लोगों को इस बाजार से खरीदारी करने में काफी सस्ता सामान मिल जाता है। लॉकडाउन के कारण हमारी रोजी-रोटी काफी प्रभावित हुई है। रोज शहर में कहीं फड़ लगाने की जगह मिलती तो हम लोगों को काफी राहत मिलती।

- ईला, फड़ संचालक
पहाड़ों में बढ़ा ठंड का प्रकोप
अल्मोड़ा। दिसंबर शुरू होने से पहले ही पहाड़ों में अब ठंड का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। इसी के चलते साप्ताहिक बंदी के दिन बड़ी संख्या में लोग गरम कपड़े आदि खरीदने के लिए पहुंचे। अल्मोड़ा में भी सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। आने वाले एक-दो सप्ताह में यहां ठंड में काफी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed