फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Marchula Advanture Meet

साहसिक खेलों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : डॉ. रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Marchula Advanture Meet
मरचूला एडवेंचर मीट के उद्घाटन अवसर पर राफ्टिंग करते पर्यटक। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए सल्ट के मरचूला में पांच दिवसीय मरचूला एडवेंचर मीट-2021 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि साहसिक खेलों से राज्य को नई पहचान मिल रही है। साहसिक खेलों के आयोजन से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिक से अधिक लोग इन खेलों की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के आयोजन को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे आयोजनों से प्रदेश का नाम साहसिक खेलों में आगे रहेगा। सरकार की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीएम नितिन सिंह भदौरिया के प्रयोगों की सराहना की। मंत्री ने जिला प्रशासन से क्षेत्र की जनसमस्याओं के निदान के लिए समय-समय पर बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन करने को कहा। लैंसडौन के विधायक महंत दलीप सिंह रावत ने कहा कि आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि मरचूला एडवेंचर मीट के आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। मरचूला एडवेंचर मीट साहसिक खेलों को बढ़ावा देने में अहम साबित होगा। मुख्य अतिथि ने एमटीबी और रिवर सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह जीना के नाम से जाना जाएगा स्याल्दे महाविद्यालय
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मरचूला में एडवेंचर मीट-2021 के उद्घाटन कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह क्षेत्र पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र जीना की कर्मभूमि रही है। उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि स्याल्दे महाविद्यालय का नाम पूर्व विधायक स्व. जीना के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्ट को आदर्श विधानसभा बनाने का संकल्प दोहराते हुए डॉ. रावत ने कहा कि सरकार पलायन को कम करने और युवाओं को घर पर ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 40 प्रतिशत धनराशि को वापस लौटे लोगों पर खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी वर्षों में एयर कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। पौड़ी के विधायक महेश कोली ने कहा कि स्व. जीना लोकप्रिय नेता थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिये एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बाइक रैली में भाग लेंगे 50 प्रतिभागी
मौलेखाल। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि एडवेंचर मीट में होने वाली बाइक रैली में 50 लोग भाग लेंगे। 10 जनवरी को होने वाले एमटीबी बाइसाइकिल के लिए 60 राइडरों ने पंजीकरण कराया है। पैराग्लाइडिंग, ट्रेल रन, माउंटेन बाइकिंग, रिवर क्रॉसिंग, जॉर्बिंग, वाटर रोलिंग, ऑफरोडिंग, हाइकिंग, सफारी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। एयर बैलून राइड, रॉक क्लाइंबिंग, जुमरिंग, वाटर रोलर, क्लिफ जंपिंग, जिप लाइन, कयाकिंग, एंगलिंग का भी आयोजन किया जा रहा है।
अतिथियों ने किया स्टालों का निरीक्षण
मौलेखाल। एडवेंचर मीट के उद्घाटन के अवसर विभिन्न सरकारी विभागों ने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए थे। मुख्य अतिथि डॉ. धन सिंह रावत समेत अन्य लोगों ने स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
एसडीएम सल्ट शिप्रा जोशी, डिप्टी कलेक्टर गौरव पांडे, सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, महेश जीना, प्रतीक जीना, प्रेमा पांडे, परियोजना प्रबंधक आजीविका कैलाश भट्ट, डीटीडीओ राहुल चौबे, बीईओ हिमांशु नौगाई, नरेंद्र कुमार, श्वेता राय, रमा कांत विभू कृष्णा आदि।

मरचूला एडवेंचर मीट के उद्घाटन अवसर पर बाइक रेसिंग करते पौड़ी के विधायक महेश कोली और लैंसडाउन के व

मरचूला एडवेंचर मीट के उद्घाटन अवसर पर बाइक रेसिंग करते पौड़ी के विधायक महेश कोली और लैंसडाउन के व- फोटो : ALMORA

मरचूला एडवेंचर मीट के उद्घाटन अवसर पर जीप से नदी पार करते उच्च शिक्षा मंत्री डॉ, घन सिंह रावत।

मरचूला एडवेंचर मीट के उद्घाटन अवसर पर जीप से नदी पार करते उच्च शिक्षा मंत्री डॉ, घन सिंह रावत।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed