{"_id":"5d52f8918ebc3e6d07314afb","slug":"many-medals-won-badminton-plyers-almora-news-hld352831766","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते कई पदक
विज्ञापन
पदकों के साथ खिलाड़ी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 19वीं उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बैडमिंटन परिवार ने खुशी जताई है। मनसा रावत को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
बैडमिंटन परिवार के गोकुल सिंह मेहता ने बताया कि सिटी स्पोर्ट्स क्लब भल्ला कॉलेज हरिद्वार में आठ से 11 अगस्त तक आयोजित 19वीं उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर अंडर-10, 13 और 15 आयु वर्ग में अल्मोड़ा साई एक्सटेंशन सेंटर के बैडमिंटन खिलाड़ियों में मनसा रावत ने अंडर-15 बालिका सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल और अंडर-13 बालिका सिंगल्स मिलाकर चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। सिद्धार्थ रावत ने अंडर-15 बालक सिंगल्स और अंडर-13 बालक डबल्स में स्वर्ण पदक, अंडर-15 बालक डबल्स में कांस्य और अंडर-13 बालक सिंगल्स में रजत पदक प्राप्त किया। गायत्री रावत ने अंडर-13 गर्ल्स डबल्स में स्वर्ण और एकल में कांस्य पदक जीता। नमन गुप्ता ने अंडर-15 बालक सिंगल्स में कांस्य, डबल्स और मिक्स डबल्स में रजत पदक प्राप्त किया।
अराध्य प्रताप सिंह ने अंडर-15 बालक डबल्स में रजत पदक, मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। वर्तिका सिंह ने अंडर-15 बालिका सिंगल्स, डबल्स और मिक्स डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। आदित्य कनवाल ने अंडर-13 बालक डबल्स में रजत पदक, कौस्तुभ त्यागी ने अंडर-15 बालक डबल्स तथा अंडर-13 डबल्स में कांस्य पदक जीता। शताक्सी सिंह ने अंडर- 10 बालिका डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर साई एक्सटेंशन सेंटर के कोच मयंक कपूर, बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, टीम मैनेजर नंदन सिंह रावत, कमल गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, राम अवतार, राकेश जायसवाल, बीएस मनकोटी, जगमोहन फर्त्याल, संजय नज्जौन, सुरेश कर्नाटक ने खुशी जताई है।