{"_id":"5963b97e4f1c1b800c8b4669","slug":"mana-moha-presented-by-child-artists","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डी शैडो परफॉर्मिंग आर्ट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव समारोह तरंग उत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बाल कलाकारों ने नृत्य और संगीत कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा पेश किए गए गेरुआ, हिप-हॉप, बेजुबान, बंदे मातरम आदि कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र रहे।
विज्ञापन
वंदे मातरम नृत्य देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। कलाकारों ने कूर्मांचल एकेडमी की निदेशक स्व. मधु खाती पर आधारित कार्यक्रम भी पेश किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा ने कहा कि नृत्य सम्राट उदयशंकर ने अपनी अदाकारी से कला जगत में अल्मोड़ा नगर को पहचान दिलाई। उन्होंने युवा कलाकारों से नृत्य सम्राट उदयशंकर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से नवोदित कलाकारों को भी मंच मिलता है।
विज्ञापन
संचालन डी शैडो के क्रिएटिव डायरेक्टर नीरज सिंह पांगती ने किया। कार्यक्रम में एकेडमी के प्रमोद कुमार, मैनेजर प्रदीप चंद्र, नृत्य निर्देशक आकाश थापा, अजय कुमार, शुभम आर्या, पंकज राम, विक्की खंपा, कमलेश केवट, मोहित पांडे, महेंद्र महरा, काजल, प्रो. डीपी अग्रवाल, प्रो. शेखर जोशी, मीनाक्षी अग्रवाल, विपुल कार्की, अमित, मदन बिष्ट, हेमू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन