फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Malfunction of oxygen generation plant in Dwarahat could not be removed even after six months

Almora News: द्वाराहाट में छह माह भी ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की खराबी नहीं हो सकी दूर

Sun, 16 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Malfunction of oxygen generation plant in Dwarahat could not be removed even after six months
द्वाराहाट सीएचसी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट जो लंबे समय से खराब है। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैैं लेकिन इससे निपटने और लोगों की सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। कोरोना से निपटने की तैयारी के दावों के बीच द्वाराहाट सीएचसी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट छह माह बाद भी ठीक नहीं हो सका है और डीएम के निर्देश भी हवाई साबित हुए हैं। ऐसे में यदि संक्रमण की भयावकता बढ़ी तो इसके गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। द्वाराहाट सीएचसी में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट बीते छह माह से खराब है। कोरोना संक्रमण तेज होने के बावजूद भी इसे ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग सब कुछ जानते हुए भी अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पूर्व डीएम वंदना सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में कोरोना की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। तब द्वाराहाट सीएचसी में खराब पड़े ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को इसे शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए थे लेकिन फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। इधर सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि द्वाराहाट सीएचसी में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में छोटी-मोटी खराबी है जिसे जल्द दूर करा लिया जाएगा। विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed