{"_id":"5f327e6d8ebc3e62035cf56e","slug":"main-gate-of-block-could-not-be-repaired-almora-news-hld3929731192","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट की नहीं हो सकी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासखंड कार्यालय के मुख्य गेट की नहीं हो सकी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। जिस विभाग के पास पूरे ब्लॉक के विकास का जिम्मा है, उसकी स्थिति खुद दयनीय है। विभाग दो सालों से टूटे मुख्य गेट की मरम्मत तक नहीं करवा सका है। वहीं सीसी मार्ग पर जमी काई बड़ी दुर्घटना को दावत दे रही हैं।
भैंसियाछाना ब्लॉक कार्यालय का मुख्य गेट दो साल पूर्व हुई बर्फबारी में क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन विभाग अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवा सका है। विभाग के पास इसकी मरम्मत के लिए बजट नहीं है या अधिकारी इसे ठीक करना ही नहीं चाहते, यह समझ से परे है। बेड़ीनाग मुख्य मोटर मार्ग में स्थित कार्यालय का गेट सड़क से लगता हुआ है।
विभागीय कर्मचारी और जिला स्तरीय अधिकारी पिछले दो सालों में न जाने कितनी बार इस गेट से कार्यालय में प्रवेश कर चुके होंगे पर गेट की हालत से हर अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हैं। उधर ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाला संकरा सीसी मार्ग काई से पटा हुआ है। लेकिन इसके लिए भी विभागीय अधिकारी सफाई या कोई अन्य व्यवस्था नहीं करवा रहे हैं।