फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   main accused

मुख्य आरोपी अब भी फरार, लोगों का गुस्सा और भड़का

Tue, 31 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 31 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
main accused
रानीकेत में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

 एमएमएस प्रकरण पर बवाल चौथे दिन भी जारी रहा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के लोगों ने सुबह क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थान बंद करा दिए। ग्रामीण गांधी चौक से जुलूस की शक्ल में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, यहां धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने, उसे रानीखेत से भगाने वालों की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि गई दो जून तक मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। यह भी तय हुआ कि पूरे प्रकरण को लेकर व्यापार मंडल के सहयोग से ग्रामीण प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायंकाल चार बजे धरना भी देंगे। 

विज्ञापन


नगर से सटे गांव की एक किशोरी का कथित एमएमएस वायरल होने और क्षुब्ध किशोरी द्वारा आत्महत्या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लोग पिछले चार दिनों से सड़कों पर हैं। सोमवार की सुबह व्यापार मंडल पदाधिकारी और ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध में क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी और शिक्षण संस्थान बंद करा दिए।
विज्ञापन


बाजार में जुलूस प्रदर्शन हुआ। संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के लोग इस मामले में गुमराह कर रहे हैं। जबकि मुख्य आरोपी कुलदीप कुमार को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया था, तो वह फरार कैसे हो गया। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने को लेकर भी प्रशासन गुमराह करता रहा और तीन दिन बाद यह जांच ट्रांसफर की गई। लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दो जून तक का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि तय समय तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर से सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद कराए जाएंगे। संपूर्ण कार्यक्रम में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन नेगी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी सहित तमाम प्रतिनिधिनियों के अलावा ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, प्रधान देवेंद्र सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दिवान सिंह, दुर्गा देेवी, बीडीसी सदस्य प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रावत, पूर्व सैनिक हरी सिंह नेगी, दर्शन बिष्ट, राजेंद्र जसवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हीरा रावत, भूपेंद्र बिष्ट, छावनी सभासद संजय पंत, जगदीश चंद्र, परमजीत माहरा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed