फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Magic show no speed

इस बार नहीं दिखा रफ्तार का जादू

Tue, 03 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया(अल्मोड़ा)। Updated Tue, 03 Feb 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Magic show no speed

द्वितीय एडवेंचर कार रैली में रफ्तार का जादू देखने के लिए उत्सुक लोगों को पिछले वर्ष की जैसी रफ्तार देखने को नहीं मिली। रैली में 35 कारें शामिल थी। चालकों का रात्रि विश्राम रामनगर के गर्जिया में होगा। रैली का समापन देहरादून में होगा।

विज्ञापन


एक फरवरी को देहरादून से शुरू हुई एडवेंचर कार रैली मंगलवार को करीब ढाई बजे चौखुटिया पहुंची। पिछले वर्ष हुई रैली की तुलना में इस बार कारों की गति अपेक्षा से कम थी। अलबत्ता लोगों में रैली को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया। लोगों ने रैली में शामिल कार चालकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी किशन सिंह रावत के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की टीम स्वागत आदि व्यवस्था में जुटी रही। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम पुलिस कर्मी यातायात को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहे। कार चालकों ने रामपुर के निकट एक ढाबे में दोपहर का लंच किया।
विज्ञापन


 रैली से सुरक्षित होने का संदेश
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। कार रैली का मुख्य मकसद आपदा के बाद फैले भ्रम को दूर करने के साथ उत्तराखंड के एडवेंचर, पर्यटन व तीर्थाटन के लिहाज से सुरक्षित होने का संदेश दिया जा रहा है। यह बात जिला पर्यटन विकास अधिकारी किशन सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा आपदा के बाद दूसरी बार आयोजित की गई रैली से देश और दुनिया को मिलने वाला संदेश प्रदेश के पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटक गृह का शीघ्र भेजेंगे प्रस्ताव
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया में 1990 से पड़ी पर्यटन विभाग की 13 नाली भूमि में पर्यटक आवास गृह बनाने के लिए शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। इसकी जानकारी जिला पर्यटन विकास अधिकारी किशन सिंह रावत ने दी। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ व हेमकुंड जैसे तीर्थ स्थलों का मुख्य पड़ाव होने से भी चौखुटिया में पर्यटक आवास गृह की नितांत जरूरत है। इस पर प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed