फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Loot from Old Women

Almora News: लखनी गांव में घर में घुसकर वृद्धा से लूटपाट

Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Loot from Old Women
कान के झुमके और 10 हजार की नगदी ले उड़ा अज्ञात चोर
विज्ञापन

गरुड़। राजस्व पुलिस क्षेत्र गरुड़ के लखनी गांव में एक अज्ञात चोर ने घर में घुसकर वृद्ध महिला से लूटपाट की। चोर महिला के कान के झुमके और दस हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने राजस्व पुलिस से शीघ्र चोर को पकड़ने की मांग की है।
लखनी गांव में वृद्ध महिला रेवती देवी अपने घर में अकेले रहती है। शनिवार देर रात अज्ञात चोर अकेले होने का फायदा उठाकर महिला के घर में घुस गया। उसने महिला के कान से झुमके खींच लिए और दस हजार की नगदी भी चुराकर फरार हो गया। महिला ने फोन पर राजस्व उप निरीक्षक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोट-वृद्धा की मौखिक सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। राजस्व पुलिस अज्ञात चोर का पता लगा रही है। शीघ्र ही पता लगा लिया जाएगा।-रेनू भंडारी, राजस्व उप निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed