फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Long-range patrolling to protect forests and wildlife

वन और वन्य जीवों की रक्षा के लिए की गई लंबी दूरी गश्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Long-range patrolling to protect forests and wildlife
बिनसर वन्य जीव विहार के वन क्षेत्र में गश्त करते वन कर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के बिनसर वन्य जीव विहार की ओर से वन क्षेत्र में लंबी दूरी गश्त संपन्न हुई। चार दिनी कार्यक्रम के तहत वन्य जीव संरक्षण के लिए 15 सदस्यीय दल ने पैदल गश्त की। गश्त से शिकारियों और असामाजिक तत्वों से वन और वन्य जीव संरक्षण की पहल की गई।
विज्ञापन

सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के डीएफओ आरसी कांडपाल के निर्देश पर बिनसर वन्य जीव विहार के रेंजर आशुतोष जोशी ने चार दिवसीय गश्तीय कार्यक्रम के लिए बीते 18 जनवरी को टीम को रवाना किया था। रेंजर जोशी ने बताया कि वनों और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन दरोगा मोहन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में बनाए गए 15 सदस्यीय दल ने बृहस्पतिवार को गश्त संपन्न की। टीम ने प्रतिदिन निर्धारित किए गए रूटमैप के अनुसार कम से कम 12 किमी पैदल गश्त की। उन्होंने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य वन्य जीव विहार के अंतर्गत वन और वन्य जीवों को सुरक्षा प्रदान करना है। शिकारियों, वनों को नुकसान पहुंचाने आदि पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। गश्त रेंज मुख्यालय अयारपानी से बागेश्वर जिले के सातरी बीट, सातरी से गोनाप, गोनाप से धौलछीना और वहां से शिव मंदिर बिनसर होते हुए रेंजर मुख्यालय में संपन्न हुई। गश्त में डीके लोहनी, अरविंद प्रसाद आर्या, गोविंद सिंह कोरंगा, कैलाश चंद्र भट्ट, नारायण नाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed