फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Locks of commerce faculty not opened, protest

Almora News: वाणिज्य संकाय के समय पर नहीं खुले ताले, गुस्साए विद्यार्थियों ने दिया धरना

Thu, 14 Sep 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Locks of commerce faculty not opened, protest
अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर के वाणिज्य संकाय विभाग  के सामने धरने पर बैठे नाराज विद्यार्थी । संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर के वाणिज्य संकाय विभाग के समय पर ताले न खुलने से नाराज विद्यार्थियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित विद्यार्थियों ने विभागाध्यक्ष से वार्ता की। इसके बाद विभाग के ताले खुल सके।

बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे तक वाणिज्य संकाय विभाग के मुख्य द्वार पर ताले लटके हुए थे जिसके कारण कई विद्यार्थी घर को वापस लौट गए। इससे नाराज अन्य विद्यार्थियों ने संकाय भवन के बाहर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थियों ने विभाग पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और दूरभाष पर विभागाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागाध्यक्ष एमएस जिन्हा ने कर्मियों को भेजकर ताले खुलवाए। करीब आधे घंटे बाद विभाग में ताले खुले और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। विद्यार्थियों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गिरीश पांडे, निशांत पांडे, विवेक आर्यन, विनीत सिंह, अमन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed