फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in ranikhet

बिहार जाने की अनुमति लेने तहसील धमके फंसे मजदूर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in ranikhet
रानीखेत तहसील में घर जाने की मांग को लेकर जमां फंसे बिहारी मजदूर।संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन के चलते नगर क्षेत्र में साढ़े तीन सौ से अधिक बिहारी मजदूर फंसे हैं। लंबे समय से घर वापसी की मांग कर रहे इन मजदूरों को प्रशासन की अनुमति नहीं मिली है। परेशान मजदूर बृहस्पतिवार को यहां तहसील मुख्यालय पहुंचे और घर वापसी की मांग करने लगे। कहा कि वह लोग वाहन का किराया देने या पैदल भी घर जाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी संख्या में बाहरी राज्यों के मजदूर फंसे हैं। हालांकि प्रशासन की तरफ से उन्हें राशन दिलाया जा रहा है, लेकिन मजदूरों का कहना है कि उनके पास गैस सिलिंडर तक नहीं हैं। इनमें से अधिकतर श्रमिक बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी हैं। कई मजदूर आज एसडीएम कार्यालय आ धमेके। कहा कि लॉकडाउन के बाद से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। काम धंधा बंद है, जिसके चलते अब उनके पास पैसे भी नहीं हैं। कहा कि प्रशासन उन्हें वापस घर भेजने की अनुमति दे तो वह लोग पैदल ही चले जाएंगे। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने इन मजदूरों को समझाया कहा कि सभी श्रमिकों की सूची उनके पास है। बिहार सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed