फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in almora

कापी किताबों की दुकानों में दूसरे दिन भी रही भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in almora
अल्मोड़ा बाजार में सब्जी के फड़ लगाने के लिए स्थान चिन्हित करते अधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कॉपी, किताबों की दुकानों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी काफी भीड़ रही। कई अभिभावक बच्चों के लिए किताबें खरीदने पहुंचे। दुकानों में खरीदारी करने आए कई लोगों ने दूरी की अनदेखी की। कई स्थानों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से दूर रहने को कहा। कुछ जगहों पर पुलिस ने खरीदारों को फटकार भी लगाई। शुक्रवार को बाजार में खरीदारों के लिए कई लोग पहुंचे। हालांकि पुलिस की गश्त भी चलती रही। पुलिस बाजार में मास्क पहने बिना लोगों को नहीं आने दे रही है।
विज्ञापन

सब्जी के फड़ लगाने को स्थान चिन्हित किए
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में ढील के दौरान कु छ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए पालिका और प्रशासन ने तय किया है कि संकरे बाजार में सब्जी विक्रेताओं को अनावश्यक फड़ नहीं लगाने दिया जाएगा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने पालिका के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि आठ व्यवसायियों के सब्जी के पड़ लगाने के लिए जगह चिन्हित कर उन्हें टोकन नंबर दिए गए हैं। यह व्यवसायी शनिवार से निर्धारित स्थानों पर फड़ लगा सकेंगे। इस दौरान एसडीएम को धारानौला मार्ग पर मोबाइल की रिचार्ज की दुकान में व्यवसायी अन्य सामग्री भी बेचता मिला। एसडीएम ने इस दुकान को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed