{"_id":"5e835c738ebc3e6fd73c8763","slug":"lockdown-almora-news-hld378864789","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में छह घंटे की ढील के दौरान कम रही चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में छह घंटे की ढील के दौरान कम रही चहल पहल
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान अल्मोड़ा में एक राशन स्टोर के आगे लाइन में खड़े लोग।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान ढील अवधि में मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया हालांकि कुछ स्थानों पर इसकी धज्जियां भी उड़ाई गईं। कुछ लोग दुकानों के आगे बने गोल घेरे में खड़े नहीं थे। पुलिस ने इन लोगों को वहां से हटाया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए।
लॉकडाउन में ढील के दौरान अल्मोड़ा बाजार सुबह सात से एक बजे तक खुले रहे। बाजार खुलने का समय तीन घंटे से बढ़कर छह घंटे होने से लोगों को खरीदारी का पर्याप्त समय मिल रहा है। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को चहल-पहल कम रही। पुलिस और प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया।
कई सब्जियों की दुकानों के आगे गोल घेरे नहीं बने थे। एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने गोल घेरे में खड़े नहीं होने वाले ग्राहकों को वहां से हटाया। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को दुकानों के आगे गोल घेरे बनाने के निर्देश दिए। सब्जी विक्रेताओं ने तत्काल दुकानों के आगे गोल घेरे बनाए। पुलिस ने कहा कि यदि दुकानों में खरीदारी के वक्त सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया तो दुकान बंद करा दी जाएगी। साथ ही संबंधित दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।