{"_id":"592da7fa4f1c1b050abdb13c","slug":"lmora-milking-bjp-kunwar-became-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा दुग्धसंघ में भाजपा का दबदबा, कुंवर बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा दुग्धसंघ में भाजपा का दबदबा, कुंवर बने अध्यक्ष
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
Updated Tue, 30 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुग्ध संघ अल्मोड़ा के चुनाव में भाजपा के कुंवर सिंह गुसाईं को निर्विरोध अध्यक्ष और भावना जोशी को उपाध्यक्ष चुन लिया गया, जबकि विमला देवी यूसीडीएफ के लिए प्रतिनिधि चुनी गईं। चुनाव अधिकारी एसडीएम विवेक रॉय की मौजूदगी में हुए चुनाव में तीनों पदों के लिए एक एक नामांकन ही हुए। जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
विज्ञापन
मालूम हो कि दुग्धसंघ के चुनाव के लिए समिति के नौ संचालकों के अलावा सरकार से नामित एक सदस्य नए पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और यूसीडीएफ में एक एक नामांकन होने के कारण चुनाव की नौबत नहीं आई और प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, गोविंद पिलख्वाल, दर्शन बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि गणेश राम, ध्यान सिंह नेगी, प्रदीप चंद्र बिष्ट, मदन कुवार्बी, राम सिंह रावत, नवीन रावत, हेम बिष्ट, भुपेंद्र देव, मुकेश पांडे, अनय चौहान, सोहन सिंह बिष्ट, मोहित नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन