{"_id":"587669994f1c1bab78ba884f","slug":"lmgdha-1-28-million-from-four-stores-in-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"लमगड़ा में चार दुकानों से 1.28 लाख साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लमगड़ा में चार दुकानों से 1.28 लाख साफ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाकी से बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात लमगड़ा विकासखंड में चार दुकानों के शटर और दीवार तोड़कर करीब 1.28 लाख रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित दुकानदारों ने लमगड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर अल्मोड़ा से भी पुलिस की टीम मौके को रवाना हो गई है।
विज्ञापन
मोहन सिंह ढैला पुत्र किशन सिंह की टकोली बैंड में मिठाई की दुकान है। दुकान स्वामी मोहन सिंह गत रात्रि अपने घर ढैली चले गए। चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी 30 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। यहां से सात मीटर की दूरी पर स्थित शंकर सिंह ढैला पुत्र विशन सिंह ढैला के जनरल स्टोर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की दीवार तोड़कर भीतर घुसे और वहां रखी 70 हजार रुपए की नकदी उड़ा ली। वारदात के समय शंकर सिंह अपने गांव ढैली गए थे जबकि उनका ड्राइवर भी कहीं गया हुआ था। इसके बाद चोरों ने ठाठबाट गांव में स्थित किशन सिंह बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट के जनरल स्टोर को तोड़ डाला और दुकान में रखे 10 हजार रुपए चुरा ले गए। चोरों ने यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित राजेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र दीवान सिंह बिष्ट निवासी ठाठ के जनरल स्टोर की भी दीवार को तोड़कर दुकान में रखी 18 हजार रुपए की नगदी चुरा ली।
विज्ञापन
चारों दुकानदारों ने लमगड़ा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। लमगड़ा थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। शीघ्र चोरों का पता लगाया जाएगा। इधर एक ही दिन क्षेत्र की चार दुकानों में ताबड़तोड़ चोरी होने से स्थानीय व्यवसायियों और जनता में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन