फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lisa workers, contractors picket on holiday day as well

छुट्टी के दिन भी लीसा श्रमिक, ठेकेदारों ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lisa workers, contractors picket on holiday day as well
प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में धरना देते लीसा श्रमिक और ठेकेदार। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लीसे के भुगतान की मांग को लेकर लीसा श्रमिक और ठेकेदारों ने रविवार को अवकाश के दिन भी प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हड़ताल को दस दिन हो गए हैं इसके बावजूद वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक का रवैया उदासीन बना है।
उन्होंने कहा कि लीसा श्रमिकों, ठेकेदारों को 2015-16 का भुगतान जल्द किया जाए। यदि भुगतान नहीं किया तो 12 फरवरी को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत के कार्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच साल बीत जाने के बाद भी वन विभाग के किसी भी उच्च अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया। वन विभाग की लापरवाही के कारण श्रमिकों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। धरने पर हरीश पांडे, दिगंबर बिष्ट, शिव सिंह पांगसा, भुवन पांडे, राजेंद्र किरौला, नीरज पांडे, कुशाल चिलवाल, पीसी जोशी, जीवन चंद्र, भूपाल रावत बैठे। भैंसियाछाना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन चंद्र पांडे, द्वाराहाट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र किरौला ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed