{"_id":"6a3976f6337b00b3d10e43e5","slug":"lisa-depot-will-be-improved-with-rs-24-lakh-almora-news-c-232-1-alm1002-145124-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लीसा डिपो का 24 लाख से होगा सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लीसा डिपो का 24 लाख से होगा सुधारीकरण
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के छह रेंजों में स्थापित लीसा डिपो जल्द नए स्वरूप में नजर आएंगे। वन विभाग ने जिले के विभिन्न लीसा डिपो में कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन को करीब 24 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद डिपो में व्यापक स्तर पर सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे।
अल्मोड़ा वन प्रभाग के सौनी, टाना, मनान, डोटियाल, चौखुटिया और चितई स्थित लीसा डिपो में जल्द सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। इन डिपो में भवनों की मरम्मत, सुरक्षा दीवार, गेट, शेड सहित अन्य जरूरी कार्य किए जाएंगे। साथ ही यहां तैनात कर्मियों की सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
इससे से डिपो में रखे जाने वाले लीसा की बेहतर निगरानी हो सकेगी। वन विभाग ने इसके लिए शासन को 24 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। डिपो के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं के मजबूत होने से वन संपदा के संरक्षण के साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
कोट
- छह रेंज में डिपो की मरम्मत कार्य के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर प्राथमिकता के साथ सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे। साथ ही यहां कर्मचारियों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे। - दीपक सिंह डीएफओ अल्मोड़ा वन प्रभाग