फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lift breakdown

जिला अस्पताल की लिफ्ट एक बार फिर ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
lift breakdown
जिला अस्पताल अल्मोड़ा की लिफ्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दो माह के भीतर एक बार फिर जिला अस्पताल की लिफ्ट ठप पड़ गई है। तकनीकीदिक्कतों के चलते लिफ्ट का संचालन बंद होने से गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों को अब चार से पांच मंजिल तक खड़ी सीढ़ियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिससे मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा का जिला अस्पताल चार से पांच मंजिले भवन में स्थापित है। इसमें इमरजेंसी से ओपीडी के लिए मरीजों को मुख्य मोटरमार्ग से चार मंजिल चढ़ना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए लिफ्ट लगाई गई है। लेकिन जिला अस्पताल की लिफ्ट बार-बार खराब होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। अक्सर बीच-बीच में ही लिफ्ट का संचालन ठप पड़ जाता है। अगस्त में भी लिफ्ट खराब हुई थी। इधर, अब शुक्रवार को एक बार फिर लिफ्ट खराब हो गई। जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दशहरा अवकाश के चलते अस्पताल में हाफ-डे रहा और मरीज कम ही अस्पताल पहुंचे। लेकिन लिफ्ट ठप पड़ने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि लिफ्ट खराब हुई है, जिसके लिए बरेली से तकनीशियन को बुलवाया जाएगा। इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed