फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Library will be soon In Shaheeed Nar Singh Dhanak village

Almora News: शहीद नर सिंह के गांव चौकुना में ग्राम पुस्तकालय जगाएगा शिक्षा की अलख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Library will be soon In Shaheeed Nar Singh Dhanak village
जैंती (अल्मोड़ा)। अमर शहीद नर सिंह धानक के पैतृक गांव चौकुना में शहीद भवन का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने के बाद यहां ग्राम पुस्तकालय खुलने की राह आसान हो गई है। शहीद भवन में पुस्तकालय बनेगा और इसका सीधा लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। उन्हेें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

शहीद नर सिंह धानक के पैतृक गांव चौकुना में उनकी स्मृति में बना शहीद भवन जीर्ण शीर्ण हालत में था। इस भवन में शहीद की जयंती पर कार्यक्रम आदि मनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ माह पूर्व जिलाधिकारी डीएम वंदना सिंह भ्रमण के दौरान गांव में पहुंची और उन्होंने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहीद भवन की दुर्दशा का संज्ञान लिया और इसके पुर्ननिर्माण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी की पहल पर भवन निर्माण के 13 लाख रुपये का प्रबंध किया गया और आखिरकार शहीद भवन का पुनर्निर्माण शुरू हुआ है। भवन बनने के बाद इसमें ग्राम पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed