{"_id":"5f3a61ce8ebc3e3cd265ac20","slug":"let-the-youth-of-khatadi-be-given-employment-in-a-medical-college-almora-news-hld3935566192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्याड़ी के युवाओं को मेडिकल कॉलेज में रोजगार दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्याड़ी के युवाओं को मेडिकल कॉलेज में रोजगार दिया जाए
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खत्याड़ी के ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय, बेस अस्पताल में स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार वरीयता क्रम में रोजगार देने की मांग की है। उन्होंने एडीएम बीएल फिरमाल को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में नियुक्तियां होने जा रही हैं। ग्राम सभा खत्याड़ी के लोगों ने पूर्व में बेस चिकित्सालय, आकाशवाणी, पीडब्लूडी कुमाऊं संगठन, महाविद्यालय को अपनी कृषि योग्य भूमि दी थी।
इसके बाद भी खत्याड़ी के युवाओं को इन प्रतिष्ठानों में रोजगार नहीं दिया गया। जबकि शासनादेश के तहत जिन परिवारों की भूमि सरकारी, अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठानों में अध्याप्त की जाती है तो संबंधित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का प्रावधान है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार वरीयता क्रम में मेडिकल कॉलेज में रोजगार देने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश सिंह कनवाल, सरपंच राजेंद्र कनवाल, अर्जुन आर्या, गोविंद कनवाल, हरीश रावत, पंकज कनवाल, सुंदर सिंह कनवाल, मनोज आर्या, मनोज कनवाल, अर्जुन कनवाल आदि शामिल हैं।