{"_id":"6820f5162f00586831023395","slug":"less-vehicles-in-city-almora-news-c-232-1-ksp1005-127967-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दोहरी परीक्षा, वाहनों के लिए भटके, खाने को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दोहरी परीक्षा, वाहनों के लिए भटके, खाने को तरसे
Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 12 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य सिविल, अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को घर वापसी के लिए वाहनों के लिए भटकना पड़ा। बाजार बंद रहने से उन्हें चाय पानी के लिए भी तरसना पड़ा। कई परीक्षार्थियों ने चिप्स, जूस से ही काम चलाया।
रविवार को राज्य सिविल, अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के चलते नगर में यात्रियों की भीड़ रही। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से परीक्षा देकर घरों को लौट रहे परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ा। एक बजे पेपर छूटने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पहुंचे वहां उन्हें गंतव्य को जाने के लिए वाहन नहीं मिला।
वीकेंड के चलते ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही रही। इस कारण दन्यां, बाराकोट, शहरफाटक, द्वाराहाट, रानीखेत, सोमेश्वर, खेती, सिमलखेत सहित अन्य रूटों को जाने वाले परीक्षार्थियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के चलते अल्मोड़ा बाजार बंद रहा। इस कारण परीक्षार्थियों को खाना, चाय पानी भी नहीं मिल पाया। कुछ अभ्यर्थी अपने साथ चिप्स, नमकीन लेकर आए थे उसी से काम चलाया।