{"_id":"638e311decaa17533a58c5a0","slug":"less-teacher-in-pali-gunaditya-almora-news-hld4842740109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जीआईसी पालीगुणादित्य में शिक्षक न होने से विज्ञान की पढ़ाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जीआईसी पालीगुणादित्य में शिक्षक न होने से विज्ञान की पढ़ाई ठप
विज्ञापन
जीआईसी पालीगुणादित्य। संवाद
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकारी स्कूली के शिक्षा की गुणवत्ता के दावों के किस्से करते न अघाते जनप्रतिनिधियों को कभी जीआईसी पालीगुणादित्य का दौरा करना चाहिए। कहते हैं ख्वाब देखने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए लेकिन इस स्कूल के बच्चों को तो सपने देखना भी मयस्सर नहीं है। शासन और प्रशासन की नजरें इनायत हो जातीं तो इस स्कूल के बच्चे भी वैज्ञानिक और इंजीनियर बनने का ख्वाब बुन पाते।
शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग में 15 बच्चों ने प्रवेश लिया। बच्चे शिक्षकों की तैनाती का इंतजार करते रहे लेकिन विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की तैनाती न होने से इन छात्रों को मजबूरन कला वर्ग में प्रवेश लेना पड़ा। स्कूल में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता का पद 14 साल से तो जीव विज्ञान प्रवक्ता का पद पिछले आठ साल से रिक्त है।
जीआईसी पालीगुणादित्य में इंटर के छात्रों को पढ़ाने के लिए रसायन, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित विषयों के शिक्षक ही नहीं हैं और इन विषयों की पढ़ाई ठप है। बच्चे विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए अन्य विद्यालयों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
स्कूल में रसायन विज्ञान, इतिहास के प्रवक्ता के पद भी रिक्त चल रहे हैं। एलटी संवर्ग में अंग्रेजी विषय में शिक्षकों के दो पद स्वीकृत हैं जिसमें से एक पद खाली है। स्कूल में 270 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। स्कूल में पिछले 13 सालों से प्रधानाचार्य का पद भी खाली है।
खेल मैदान न होने से होती हैं दिक्कतें
अल्मोड़ा। जीआईसी पालीगुणादित्य में खेल मैदान नहीं है। बच्चे पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। पर उनके सामने मैदान की कमी आड़े आ रही है। विद्यालय भवन की दीवार में भी कुछ स्थानों पर सीमेंट भी उखड़ने लगा है।
विद्यालय में विज्ञान वर्ग के प्रवक्ता नहीं है। इससे विज्ञान की कक्षाएं संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी उच्चाधिकारियों के माध्यम से निदेशालय को दी गई है।
पुष्कर लाल टम्टा, बीईओ, धौलादेवी।