{"_id":"65565c4c2f2577d46e0aeaaa","slug":"less-staff-in-employment-office-almora-almora-news-c-232-1-alm1002-5004-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सेवायोजन कार्यालय में अधिकारी ही तैनात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सेवायोजन कार्यालय में अधिकारी ही तैनात नहीं
Thu, 16 Nov 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो - 16 एएलएम 06 पी - सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेरोजगारों को रोजगार देने वाला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। कार्यालय में 17 पदों के सापेक्ष चार कर्मी ही तैनात हैं। हालात यह हैं कि सेवायोजन अधिकारी की भी जिले में तैनाती नहीं है। ऐसे में कर्मियों की कमी से रोजगार पंजीकरण, रोजगार मेले समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
चार कर्मियों के भरोसे ही रोजगार पंजीकरण, नवीनीकरण, रोजगार मेले और कॅरिअर काउंसलिंग को अंजाम तक पहुंचाने की जद्दोजहद हो रही है। इन हालात में चार कर्मियों के लिए रोजगार मेलों का सफल आयोजन कर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना चुनौती बन गया है।
48200 बेरोजगारों को कॅरिअर काउंसलिंग का लाभ देने की जिम्मेदारी इन्हीं चार कर्मियों पर है। कर्मियों की कमी से रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और बेरोजगारों की सूची लंबी हो रही है। बावजूद इसके बेरोजगारों को रोजगार देने के दावे हो रहे हैं।
विज्ञापन
ये पद हैं रिक्त
पद स्वीकृत पद तैनात कर्मी
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी 1 0
सहायक सेवायोजन अधिकारी 4 1
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी 2 1
प्रधान सहायक 2 2
वरिष्ठ सहायक 3 0
कनिष्ठ सहायक 4 0
संगणक 1 0
रिक्त पदों पर तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। निश्चित तौर पर कर्मियों की कमी से कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। - आरके पंत, प्रभारी सेवायोजन अधिकारी, अल्मोड़ा।