फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopards are moving towards the population after the forest fire

Almora News: जंगलों में लगी आग के बाद आबादी का रुख कर रहे तेंदुए

Mon, 24 Jun 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Leopards are moving towards the population after the forest fire
ताड़ीखेत के बजोल के पास मोबाइल के कैमरे में कैद तेंदुआ। 
रानीखेत(अल्मोड़ा)। जंगलों में लगी आग के बाद वन्यजीव, खासकर तेंदुए आबादी का रुख कर रहे हैं इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ताड़ीखेत ब्लॉक के गांवों में इन दिनों आबादी के नजदीक तेंदुए नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। बमस्यू, बजोल गांव के पास एक बड़ा तेंदुआ नजर आया, इसकी मोबाइल में तस्वीर कैद हुई है। चार दिन पूर्व भी रानीखेत में नगर के बीचो-बीच छावनी परिषद कार्यालय में भी एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक जंगलों में आग लगने के बाद तेंदुए आबादी की तरफ रुख करने लगे हैं। एक सप्ताह पूर्व तेंदुए ने बजोल, बमस्यूं, बजीना डौरब गांवों में 12 से अधिक गोवंशीय पशु और बकरियों मारा था। घरों के आंगन से कुत्तों को उठाकर ले जाने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बीते शनिवार देर शाम बजोल के पास एक तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया, इसकी तस्वीर रानीखेत बाजार से अपने आवास सीएचसी शलंगी को जा रही डॉ. अदिति कटियार ने मोबाइल में कैद की। ग्रामीण चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक मेहरा, कुंदन सिंह, गोपाल सिंह ने कहा कि आए दिन तेंदुआ गांव के नजदीक पहुंच रहा है। इससे लोगों के साथ ही वन विभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत, तापस मिश्रा ने बताया कि जंगलों में लगी आग के बाद भोजन की तलाश में वन्यजीव आबादी में पहुंच रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी। लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed