फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard roams the populated area at night, causing panic among people

Almora News: रात को आबादी क्षेत्र में धमक रहा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard roams the populated area at night, causing panic among people
अल्मोड़ा। नगर समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। शाम के समय तेंदुआ आबादी क्षेत्र में धमक रहा है। इससे लोगों को जान का खतरा बना है। ग्रामीण इलाकों में तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। नगर के नंदादेवी क्षेत्र, ढूंगाधारा, खत्याड़ी इलाके में तेंदुआ कई बार रात को आबादी क्षेत्र में धमक रहा है।
विज्ञापन

इस कारण ड्यूटी के बाद देर रात घर लौट रहे लोगों को जान का खतरा बना रहता है। ढूंगाधारा निवासी करन सिंह ने बताया कि तेंदुए के मोहल्ले में आने से लोग भयभीत हैं। जिले के कनोली, चौकुना, सैनोली, दाड़िमी, नौगांव, बरम, बाराकोट आदि क्षेत्रों में भी तेंदुए की दहशत बनी है। पशुपालक सीएस बिष्ट ने बताया कि तेंदुआ अब तक 15 से अधिक मवेशियों को निवाला बना चुका है। तेंदुए के भय से महिलाएं अकेले घास, जलौनी लकड़ी लेने जंगल नहीं जा रही हैं। कई बच्चे जंगलों के रास्ते स्कूल को आवाजाही करते हैं। ऐसे में उन्हें भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन




रानीखेत और चौखुटिया के कई गांवों में दहशत

रानीखेत/चौखुटिया। रानीखेत क्षेत्र के फलद्वाड़ी, वलना, गणियाद्योली, डोबा, अम्याड़ी, खिरखेत, ऐरोड़ आदि गांवों में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। वहीं चौखुटिया क्षेत्र के सिमलखेत, जमणिया, टटलगांव, रामपुर, सुनगढ़ी, मासी के मोहणा आदि क्षेत्र में भी तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। लोगों को शाम के समय जल्दी घर लौटना पड़ रहा है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में उनकी जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

तेंदुए से नुकसान की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा। फिलहाल ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - दीपक सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed