{"_id":"65aaa382ada1e4aeb1077a24","slug":"leopard-killed-the-unclaimed-cattle-in-ssj-campus-almora-news-c-232-1-alm1002-7369-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे परिसर में तेंदुए ने लावारिस मवेशी को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे परिसर में तेंदुए ने लावारिस मवेशी को मारा
Fri, 19 Jan 2024 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगर तक तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग दहशत में हैं। अब तक जिले में तेंदुआ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ऐसे में लोग शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को एसएसजे परिसर में लावारिस मवेशी को देर रात तेंदुए ने मार डाला, इससे परिसर में रहने वाले कर्मचारी और छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में दहशत का माहौल है। शनिवार को परिसर प्रबंधन की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने मवेशी के शव को परिसर से हटाया। संवाद
विज्ञापन