{"_id":"64d527c005373440e30aff8e","slug":"leopard-killed-825-animals-in-eight-years-almora-news-c-232-1-alm1002-1670-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तेंदुए ने आठ साल में 825 जानवरों को बनाया अपना शिकार, कीमत वन विभाग ने चुकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तेंदुए ने आठ साल में 825 जानवरों को बनाया अपना शिकार, कीमत वन विभाग ने चुकाई
Fri, 11 Aug 2023 02:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:56 PM IST
सार
तेंदुए ने जंगलों के अलावा गोशाला में घुसकर पालतू जानवरों को अपना निवाला बनाया। ऐसे में वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को पशु हानि का अच्छा-खासा मुआवजा देना पड़ा है
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले में आठ साल के भीतर 825 जानवर तेंदुए का शिकार हो चुके हैं। इसकी कीमत वन विभाग को चुकानी पड़ी। वन विभाग को इन जानवरों की मौत के मामले में 800 पशुपालकों को डेढ़ करोड़ रुपये का मुआवजा देना पड़ा।
विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार वर्ष 2015 से इस वर्ष मई तक जंगली जानवरों खासकर तेंदुए के हमले में 825 जानवरों की मौत हुई है। तेंदुए ने जंगलों के अलावा गोशाला में घुसकर पालतू जानवरों को अपना निवाला बनाया। ऐसे में वन विभाग को प्रभावित पशुपालकों को पशु हानि का अच्छा-खासा मुआवजा देना पड़ा है। विभाग ने इन आठ वर्षों में 800 पशुपालकों को 1.50 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा है। वहीं मुआवजा मिलने से पशुपालकों को भी नुकसान की भरपाई हुई और उनके चेहरे पर खुशी है।
विज्ञापन
जंगलों में बढ़ते अतिक्रमण से बढ़ रही गांव में गतिविधि
अल्मोड़ा। वन विभाग का मानना है कि मानव की ओर से जंगलों में लगातार अतिक्रमण का नतीजा है कि तेंदुए शिकार की तलाश में गांव की तरफ रुख कर रहे हैं। तेंदुए गांव में गोशाला में घुसकर बकरी, गाय, बैल आदि जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं कई लोगों पर भी तेंदुए हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नई शिक्षा नीति...12वीं के बाद दो साल से अधिक गैप होने पर भी लें दाखिला, इसी साल से नियम लागू
वन विभाग ने मई 2023 तक सभी पशुहानि मामलों में भुगतान पशुपालकों को कर दिया है। इसके बाद के मामलों में भी भुगतान की कार्रवाई चल रही है। - दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा।