फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard in Rural Almora

Almora News: हवालबाग विकासखंड के गांवों में तेंदुए की दहशत

Sun, 07 May 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 May 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Rural Almora
अल्मोड़ा के मटेला में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद 
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की दहशत बनी हुई है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, सुनोला, उडियारी, घनेली, पसेड, पडूला, रेलाकोट, धामस आदि गांवों में तेंदुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इन क्षेत्रों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कई बार तो तेंदुए दिन के समय तक दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए के भय से ग्रामीण रात में पटाखे छोड़ रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा मांग की है। ग्रामीण गोपाल सिंह ने बताया कि कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इधर अल्मोड़ा के रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करती है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी। जल्द ही टीम को मौके पर भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन


छह दिन बाद भी तेंदुआ आदमखोर घोषित नहीं

रानीखेत (अल्मोड़ा)। युवक को निवाला बनाने के छह दिन बाद भी तेंदुआ आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। फयाटनौला में नियमित गश्त कर ड्रोन और ट्रैप कैमरे में भी तेंदुए की आवाजाही का पता नहीं चल सका है। इसलिए विभागीय टीम ने पिंजरे को दूसरे स्थान पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए ने एक मई को चमड़खान के फयाटनौला गांव में 40 वर्षीय युवक को निवाला बना लिया था। उसका अधखाया शव दो मई को झाड़ियों में मिला था। तब से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने गश्त के लिए वहां 16 कर्मचारियों को तैनात किया है। उनको तेंदुए की गतिविधि पता नहीं चली। वहां लगे दोनों पिंजरे खाली हैं। रेंजर तापस मिश्रा ने बताया कि रविवार को एक पिंजरे का स्थान बदला गया है। तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की प्रक्रिया भी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed