फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard in Almora

पेटशाल समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए को पकड़ने के लिए की जा रही गश्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leopard in Almora
गश्त के दौरान जंगल में मौजूद वनकर्मी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/धौलछीना। पेटशाल क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए को कैद करने के लिए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। दो शिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। तेंदुए के दो लोगों को शिकार बनाने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

डूंगरी और पेटशाल में लगातार दो दिनों में आदमखोर तेंदुए ने ढाई वर्षीय हर्षित और अगले दिन मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिला आनंदी देवी को अपना निवाला बना लिया। घटना से तेंदुए को आदमखोर घोषित कर दिया गया। इसे बाद अब वन विभाग की ओर से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पकड़ में न आने की दशा में तेंदुए को मारने के लिए शिकारी भी बुलवा लिए गए है। तेंदुए को मारने के लिए बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले से प्रसिद्ध और अनुभवी शिकारी हरीश धामी और बिजनौर के सैफी आसिफ गांव में पहुंच गए है। इसके बाद से अब दोनों शूटर तेंदुए को मारने के लिए रात में गश्त करेंगे। वहीं विभाग की टीम लगातार जंगलों में गश्त कर रही है। शुक्रवार को पेटशाल, उडलगांव, चनौली, बाड़ेछीना, डूंगरी, बजेली, कूनाकोट, सील आदि गांवों से सटे जंगलों में वन विभाग की टीम ने गश्त की। इस दौरान टीम ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए। वहीं पूर्व से ही तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की छह टीमें कर रहीं गश्त
अल्मोड़ा। पेटशाल में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार मुस्तैद है। विभाग की ओर से जंगलों में गश्त के लिए छह टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य हैं। विभिन्न गांवों से सटे जंगलों में विभागीय टीम लगातार गश्त कर रही है। टीम जंगल में तेंदुए के विभिन्न अड्डों में भी गश्त कर रही है। गांव में पूर्व में लगाए गए तीनों पिंजरों को भी समय-समय पर चैक किया जा रहा है। टीम ने शुक्रवार को पेड़ों में तेंदुए पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। दोनों प्रसिद्ध शिकारी भी मौके पर पहुंचने के बाद शिकार करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed