{"_id":"6a2c46d329b37137c10b946c","slug":"leopard-climbs-tree-in-almora-crowd-gathers-almora-news-c-232-1-alm1002-144716-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, लोगों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, लोगों की जुटी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में करबला के पास चीड़ के पेड़ की टहनी बैठे एक तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में छाया रहा। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब तेंदुए को पेड़ पर बैठा देखा तो उन्होंने उसे कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते तेंदुआ कौतूहल का विषय बन गया और उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि बताया कि उन्हें सूचना मिली कि करबला के पास पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ है। उन्होंने बताया कि लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ पेड़ से उतरने का साहस नहीं जुटा पाया और करीब 45 मिनट तक बैठा रहा। इसके बाद भीड़ कुछ कम हुई तो वह पेड़ से उतरने लगा जिससे वहां अफरातफरी मच गई। पेड़ की ऊंचाई अधिक होने पर तेंदुए को उतरने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
इसके बाद तेंदुआ तेजी से भागता हुआ लोगों की आंखों से ओझल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम भी तेंदुए के रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची लेकिन तब तक तेंदुआ पेड़ से उतर वहां से भाग चुका था।