फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard caught on CCTV, people hiding in their homes

Almora News: सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए, घरों में दुबके लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught on CCTV, people hiding in their homes
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत बढ़ गई है। सुदामापुरी, नंदा देवी और जरूरी बाजार के आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही सीसीटीवी में कैद होने से लोगों में खौफ है। मंगलवार रात दो तेंदुओं की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में एक नहीं बल्कि दो तेंदुए सक्रिय हैं जो देर रात रिहायशी क्षेत्रों में घूमते देखे गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या अधिक होने से तेंदुए आसान शिकार की तलाश में आबादी की ओर आ रहे हैं। इससे पहले भी कई कुत्तों को तेंदुए अपना निवाला बना चुके हैं। ऐसे में अब लोग शाम होते ही तेंदुए के डर से घरों के भीतर कैद होने को मजबूर हैं। सीसीटीवी में तेंदुओं की सक्रियता पता चलने पर लोगाें में खौफ बढ़ गया है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से नगर में गश्त बढ़ाने और तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

--------------

कोट-

प्रभावित क्षेत्रों में टीम गश्त करेगी। इसके साथ ही तेंदुए की सक्रियता जानने को ट्रैप कैमरे भी लगाए जाएंगे। लोगों को तेंदुए की दहशत से मुक्ति दिलाने के लिए पिंजरा स्थापित किया जाएगा। - तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed