फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attack on elderly woman

बुजुर्ग महिला पर तेंदुए का हमला

Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
Almora desk चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Published by: Almora desk Updated Sun, 24 Feb 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leopard attack on elderly woman
चौखुटिया सीएचसी में उपचार कराती महिला। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
लीसा डिपो के ठीक सामने बैराठेश्वर से लगे खेतों में तेंदुए ने दिनदहाड़े घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भटकोट निवासी मोतूली देवी (65) पत्नी जगत सिंह दिन में करीब साढ़े तीन बजे लीसा डिपो के ठीक सामने बैराठेश्वर से लगे अपने खेतों से घास निकाल रही थी। इसी दौरान उस तेंदुआ झपट पड़ा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर एकत्रित हुए लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ झाड़ियों में छिप गया। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता ललित जोशी घायल महिला को अपने वाहन से सीएचसी में लाए। महिला के पीठ और दाहिने कंधे पर नाखून के निशान हैं। 
विज्ञापन


चिकित्सक डॉ. सौम्यता चंद्रा ने महिला को खतरे से बाहर बताया है। उन्होंने बताया कि महिला को भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के साथ ही एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों में मचा हड़कंप
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तेंदुए द्वारा महिला पर आबादी से घिरे खेतों में दिनदहाड़े हमला करने से खेतों में काम कर रही अन्य महिलाओं में भी हड़कंप मच गया। कई महिलाएं बिना घास लिए घरों को भाग गईं। यह खबर तेजी से फैलने के बाद निकटवर्ती क्षेत्रों के कई लोग आसपास खेल रहे अपने बच्चों को लेने  दौड़ पड़े। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed