फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lekage is big Issue in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में सड़कों, रास्तों में बर्बाद हो रहा है हजारों लीटर पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Lekage is big Issue in Almora
अल्मोड़ा में इस तरह पाइपलाइनों से लीक हो रहा है पेयजल। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर की सड़कों और रास्तों में हर रोज हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर उपभोक्ता पर्याप्त जलापूर्ति के लिए तरस रहे हैं। पाइपलाइन जगह-जगह लीक होने से हर रोज पेयजल की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने विभिन्न स्थानों में जाकर लीकेज पाइपलाइनों से बर्बाद हो रहे पेयजल की पड़ताल की। नगर के समीप भैंसगली में पाइपलाइन से पानी लीक होकर नालियों में बहता मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से यहां इसी तरह पेयजल की बर्बादी हो रही है। टैक्सी स्टेंड के समीप लीकेज पाइपलाइन से पानी की बौछार निकल रही थी। ऐसा ही हाल थपलिया, खत्याड़ी, गर भनार में रहा। इन स्थानों पर नालियों में बिछी पाइपलाइनों से पानी रिसता नजर आया।
विज्ञापन

लीकेज लाइनों से घरों में पहुंच रहा है दूषित पानी
अल्मोड़ा। नगर में अधिकांश जगह पाइपलाइनें नालियों में बिछाई गई है, जिनमें दूषित पानी बह रहा है। इन जगहों पर लीकेज होने से पाइपलाइनों से दूषित पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का डर सता रहा है। बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार के प्रयास नहीं हो रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी जल संकट से जूझ रहे हैं ग्रामीण
अल्मोड़ा। नगर के अलावा गांवों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। घनेली, कुटगोली, दुलागांव, रैलाकोट सहित कई गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराया है। ग्रामीण ठंड के मौसम में भी पेयजल के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। संवाद

जहां-जहां लाइन लीक करती है। उन्हें समय-समय पर ठीक किया जाता है। इसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था नहीं होती। विभाग तत्परता से काम कर रहा है। लाइनों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed