{"_id":"581389d14f1c1b994fbc48cd","slug":"legal-books-distributed-in-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगारपरक शिक्षा पर दें ध्यान : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगारपरक शिक्षा पर दें ध्यान : जिला जज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
शिविर में बांटीं कानूनी किताबें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों को नैतिकता के मार्ग पर आगे बढ़ने, उच्चकोटी का नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को रोजगार परक शिक्षा दिलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्तित्व की तुलना अंकों में नहीं बल्कि समर्पण भावना में है। उन्होंने बालिकाओं को पॉक्सो, लैंगिक अपराध, उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को सरल कानूनी ज्ञानमाला की पुस्तकें भी बांटीं।
विज्ञापन
अपर जिला जज ओम कुमार ने बालिकाओं को विधिक जानकारी की जरूरत, अनिवार्यता से अवगत कराया। उन्होंने बालिकाओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट, अपराध के बारे में कानूनी जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र ने स्कूली छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
सिविल जज जूनियर डिवीजन अनीता कुमारी ने बालिकाओं को पॉक्सो, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। बताया कि 18 साल से कम आयु की लड़की, 21 साल से कम आयु के लड़के की शादी करवाना भी अपराध है।
निर्भया प्रकोष्ठ की अधिवक्ता अभिलाषा तिवारी ने भी बच्चों को कानूनी जानकारियां दी। शिविर में बार एसोसिएशन से पंकज लटवाल, कोतवाल उत्तम सिंह, पीएलवी दीपा पांडे, रोहित कार्की, मो. इमरोज, आजाद खान, लक्षिता बिष्ट, सुनीता रानी, विनीता, महेंद्र चम्याल आदि थे।