फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lecture of Shekhar Pathak in Dwarahat

देश की आजादी में उत्तराखंड की भूमिका अहम : प्रो. पाठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lecture of Shekhar Pathak in Dwarahat
पीजी कालेज द्वाराहाट में पुस्तक का विमोचन करते प्रो. शेखर पाठक। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कॉलेज में इतिहास विभाग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड में स्वतंत्रता आंदोलन : एक झलक विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने देश की आजादी में उत्तराखंड की भूमिका अहम रही है।
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 1815 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पत्रकारिता, उत्तराखंड में महात्मा गांधी के आगमन, महिला आंदोलनों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल जोशी ने अल्मोड़ा और द्वाराहाट के प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों की महत्ता के बारे में बताया।
विज्ञापन

हैदराबाद से आई प्रो. रेखा पांडेय ने महिलाओं की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर विचार रखे। कॉलेज के प्राचार्य और संरक्षक प्रो. एके जोशी ने आभार जताया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उपासना शर्मा की पुस्तक पर्वतीय अंचल से पलायन (एक अनुभवाश्रित अध्ययन) का विमोचन भी हुआ। कार्यक्रम में हिमांशु उपाध्याय, चंदन सिंह डांगी, प्रेम सिंह बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed