{"_id":"6aa4471997bea49fc20ecf50","slug":"learning-chaupais-and-chhandas-set-to-classical-ragas-almora-news-c-232-1-alm1015-148532-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शास्त्रीय रागों पर सीख रहे चौपाइयां और छंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शास्त्रीय रागों पर सीख रहे चौपाइयां और छंद
Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र में रामलीला मंचन के लिए अभ्यास करते पात्र ।
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के विभिन्न स्थानों पर पात्रों को गायन, अभिनय और संवाद अदायगी का अभ्यास कराया जा रहा है। शास्त्रीय रागों पर आधारित रामलीला की चौपाइयों और छंदों की धुन सीखने के साथ ही पात्र अभिनय की बारीकियां भी सीख रहे हैं।
नगर की सबसे पुरानी नंदा देवी रामलीला के पात्र इन दिनों त्रिपुरा सुंदरी नव युवक कला केंद्र के कक्ष में अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों की ओर से बच्चों को रामलीला में प्रयुक्त चौपाइयों, छंदों और संवादों के सही उच्चारण के साथ उनके भाव और अभिनय की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। रामलीला को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान राजेंद्र नयाल, जगदीश बिष्ट, कुलदीप मेर, अनिल सनवाल, महेंद्र बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, संजय साह, हरि विनोद साह आदि मौजूद रहे।