फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leaning Tree Invites Accidents

एनसीसी मैदान के पास हाइवे पर खतरे का सबब बने चीड़ के पेड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leaning Tree Invites Accidents
रानीखेत हाईवे पर एनसीसी के पास इस तरह से खतरा बने चीड़ के पेड़। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर यहां एनसीसी मैदान के पास चीड़ के विशालकाय दरख्त किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का सबब बने हुए हैं। सड़क के ठीक ऊपर चीड़ के पेड़ों की जड़ें पूरी तरह से खोखली हो चुकी हैं। अतिवृष्टि के कारण इस तीव्र मोड़ पर चट्टान के ऊपर से भूस्खलन भी हो रहा है। जिस कारण यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रानीखेत-हल्द्वानी मोटर मार्ग आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। रविवार की शाम अतिवृष्टि के बाद भुजान सहित कई स्थानों पर मोटर मार्ग बंद पड़ा हुआ है। एहतियात के तौर पर विभाग ने इसे बंद किया है और मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। हाइवे पर एनसीसी मैदान के पास सड़क के ठीक ऊपर चीड़ के विशाल पेड़ दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। तीव्र मोड़ पर चट्टान खिसक रही है। जिस कारण पेड़ों की जड़ें भी खोखली हो चुकी हैं। इस मार्ग पर दिन रात हजारों वाहन आवागमन करते हैं। लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक कोई भी सार्थक कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भगवान ना करे हल्की हवा में यह पेड़ गिर गए तो बड़ी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed