फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Landed and proud in fancy dress tops

फैंसी ड्रेस में भूमित और गर्वित रहे अव्वल

Sat, 13 Oct 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 13 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Landed and proud in fancy dress tops
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में आयोजित दुर्गा महोत्सव में भजन गाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र के चलते नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तनों की धूम मची है।    
विज्ञापन

               
नगर के  गंगोला मोहल्ला, लक्ष्मेश्वर, रोडवेज वर्कशॅाप, राजपुरा, लाला बाजार, खत्याड़ी, वाल्मीकि बस्ती, धारानौला, चौघानपाटा, ढूंगाधारा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा पंडालों में दिन तथा रात के समय भजन कीर्तन हो रहे हैं। दुर्गा महोत्सव लक्ष्मेश्वर चल रही श्री राम कथा में कथावाचक आचार्य कैलाश चंद्र लोहनी ने श्री राम, सीता के वन गमन का सुंदर तथा भावपूर्ण वर्णन किया। समिति के संरक्षक हेम चंद्र जोशी, त्रिभुवन पंत, संयोजक त्रिलोचन जोशी आदि मौजूद थे। 


मां दुर्गा समिति खगमराकोट, डोबानौला के तत्वावधान में डोबानौला में आयोजित दुर्गा महोत्सव में हर रोज भजन कीर्तन के कार्यक्रम चल रहे हैं। रामलीला मैदान ढूंगाधारा में आयोजित दुर्गा महोत्सव में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में भूमित बिष्ट, दिव्यांशी पनेरु, चैतन्य भट्ट, जूनियर वर्ग में गर्वित जोशी, नितिशा भंडारी, संदेश नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनियान के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश डोलिया थे। निर्णायक वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सिंह कुटौला, नीमा नगरकोटी, गीता मेहरा थे। संचालन वंदना सिंह ने किया। इस मौके पर गिरीश मल्होत्रा, रणजीत भंडारी, महेंद्र बिष्ट, जगमोहन बिष्ट आदि मौजूद थे।       
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed